आॅपरेशन ह्यप्रहारह्ण : 72 घंटे में उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस का बड़ा एक्शन

New Delhi news  दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिला ने ह्यआॅपरेशन प्रहारह्ण के तहत 72 घंटे तक चलाए गए विशेष अभियान में सड़क अपराध, चोरी, झपटमारी, सेंधमारी, वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 390 चोरी व झपटे गए मोबाइल फोन (करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य), 66 चोरी के दोपहिया वाहन, एक कार, 19 अवैध हथियार, 21 चाकू तथा लगभग 62 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 65 हजार रुपये नकद बरामद किए। इस दौरान 23 आरोपियों, जिनमें दो कानून से संघर्षरत किशोर भी शामिल हैं, को गिरफ्तार एवं पकड़ा गया।पुलिस ने गहन गश्त, तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना और विशेष जांच के आधार पर कई मामलों का खुलासा किया। अभियान के दौरान झपटमारी, चोरी, सेंधमारी, लूट, वाहन चोरी और शस्त्र अधिनियम से जुड़े अनेक मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

*चोरी के मोबाइल खरीदने-बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़*

उत्तर-पश्चिम जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में दर्ज सेंधमारी के एक मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए चोरी और झपटे गए मोबाइल खरीदने-बेचने वाले गिरोह का पदार्फाश किया। पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों ध्रुव उर्फ कुनाल और पंकज उर्फ पोली को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि ध्रुव की मां ने चोरी के सोने के आभूषण अपने दस्तावेजों के आधार पर गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखे थे, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन रिसीवरों को गिरफ्तार कर 54 चोरी के मोबाइल, करीब 12 लाख रुपये के आभूषण, 65 हजार रुपये नकद, अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा गिरवी रखे गए सोने के आभूषण बरामद किए। इस कार्रवाई से 22 झपटमारी और चोरी के मामलों का खुलासा हुआ।

*अशोक विहार में दो शातिर झपटमार गिरफ्तार*

अशोक विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान आदित्य उर्फ गोलू और इम्तियाज को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, कारतूस, बटनदार चाकू, चोरी का मोबाइल और चोरी की होंडा एक्टिवा बरामद हुई। दोनों पर पहले से 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

*पैरोल से फरार बदमाश दबोचा*

आदर्श नगर थाना पुलिस ने सद्दाम उर्फ जाकिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 चोरी के दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आया था लेकिन वापस नहीं लौटा और फरार रहते हुए लगातार झपटमारी व चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा। उसके खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

*दो किशोर वाहन चोर भी पकड़े गए*

मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दो किशोरों को पकड़कर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। दोनों ने वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

*अभियान की प्रमुख उपलब्धियां*

390 चोरी/झपटे गए मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये) बरामद।

66 चोरी के दोपहिया वाहन और एक कार बरामद।

19 अवैध हथियार और 21 चाकू जब्त।

लगभग 62 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा 65 हजार रुपये नकद बरामद।

23 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें दो किशोर भी शामिल।

New Delhi news

यहां से शेयर करें