नोएडा सेक्टर-105, 34 सुरक्षाकर्मी सम्मानित, प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प

नोएडा। सर्दी, गर्मी या अंधेरी रातें, हर मौसम में जब सेक्टर-105 के लोग चैन से सोते हैं, तब सुरक्षा और सफाई की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मियों का सोमवार को सम्मान किया गया।

रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर-105 के संयुक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर में समारोह हुआ। इसमें सेक्टर की सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था में लगे 34 सुरक्षाकर्मियों, आरडब्ल्यूए कर्मचारियों और पुलिस चौकी के जवानों को सम्मानित किया गया। सभी को आभार स्वरूप इको-फ्रेंडली जूट बैग और इंसुलेटेड स्टील वाटर बोतल भेंट की गई।

मुख्य अतिथि: कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन विकास सिंघल, आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय और पुलिस चौकी इंचार्ज आलोक कुमार वर्मा मौजूद रहे। तीनों ने कर्मियों का अभिनंदन करते हुए इस हरित मुहिम की शुरुआत की।

प्लास्टिक मुक्ति का संदेश: जूट बैग पर लिखा संदेश “Create Lasting Impact” (एक स्थायी प्रभाव छोड़ें) आयोजन का केंद्र रहा। आयोजकों ने इसे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक छोड़ने और पर्यावरण बचाने के संकल्प के रूप में प्रस्तुत किया। निवासियों से भी कपड़े और जूट के थैलों के इस्तेमाल की अपील की गई।

इनका रहा योगदान: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, उपाध्यक्ष रानी गौतम, महासचिव राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश बंसल और संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, महेश चौहान, नवीन पालीवाल, पूजा शर्मा और विनय सचदेवा का भी विशेष सहयोग रहा।

रोटरी क्लब और आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी, चौकी इंचार्ज आलोक कुमार वर्मा और उनकी पुलिस टीम तथा सेक्टर-105 के सभी स्टाफ ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। समापन पर रोटेरियन सुरेश बंसल और आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी ने सभी रक्षकों के प्रति कृतज्ञता जताई।
यह भी पढ़ें: सागर रत्ना रेस्टोरेंट में बड़ा फर्जीवाड़ा: नोएडा सेक्टर 142 ब्रांच का कैशियर ग्राहकों से UPI पर ले रहा था पैसे, कंपनी को लगाया चूना

यहां से शेयर करें