Noida Hyde Park Society: सेक्टर-78 हाइड पार्क में गिरा प्लास्टर, मेड का सिर फटा; मेंटेनेंस पर उठे सवाल

Noida Hyde Park Society: नोएडा सेक्टर-78 की हाइड पार्क सोसायटी में अचानक प्लास्टर का टुकड़ा गिरने से घरों में काम करने वाली मेड के सिर में गंभीर चोट लगी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारिश के दौरान प्लास्टर और छज्जे गिरने की घटनाओं ने सोसायटी की मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का मामला।

नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी में मंगलवार को अचानक प्लास्टर का एक टुकड़ा गिरने से घरों में काम करने वाली एक मेड के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोसायटी निवासियों के अनुसार, घटना के समय महिला घरों में काम कर रही थी। अचानक ऊपर से प्लास्टर का टुकड़ा उसके सिर पर गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सिर की चोट को गंभीर बताया है।

बारिश के मौसम में सोसायटी में प्लास्टर और छज्जे गिरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इस ताजा हादसे ने सोसायटी की मेंटेनेंस व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। निवासियों ने सोसायटी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत और रखरखाव न होने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे जान-माल का खतरा बढ़ गया है। मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस को सूचना दी गई है। निवासी सोसायटी प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय और मेंटेनेंस की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Noida Authority: 19 प्रबंधकों का हुआ प्रमोशन, बने सहायक महाप्रबंधक

यहां से शेयर करें