Major Bust in Noida: नोएडा, थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सोमवार (18 अगस्त 2026) की सुबह चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से कुल 1 करोड़ 48 लाख रुपये नकद (500-500 रुपये के नोटों की 296 गड्डियां) और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट वाली कार ऑरा बरामद हुई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश और पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त नोएडा जोन प्रथम के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई हुई।
गिरफ्तार आरोपी
अवनीश कुमार (उम्र 33 वर्ष) – पुत्र स्व. मुकेश चौहान, निवासी ग्राम साथा, थाना जवाँ, जिला अलीगढ़। शिक्षा: बी.एससी पास। पिछले एक साल से टीपीएफ (Trading Profit Fund) में कार्यरत।
पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा (उम्र 28 वर्ष) – पुत्र नेपाल सिंह, निवासी ग्राम मदेम, थाना राया, जिला मथुरा। शिक्षा: 8वीं पास। व्यवसाय: ओला-उबर टैक्सी चालक (दिल्ली/एनसीआर/मथुरा)।
जितेन्द्र कुमार (उम्र 24 वर्ष) – पुत्र राम खिलाड़ी, निवासी ग्राम बसई, थाना सिकन्दरा राऊ, जिला हाथरस। शिक्षा: 8वीं पास। व्यवसाय: सेक्टर 155 नोएडा में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन।
सुमित कुमार (उम्र 22 वर्ष) – पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नगला सावित, थाना जैथरा, जिला एटा। वर्तमान पता: अंकित खारी का मकान, गली नं.-03, नया गांव, थाना फेस-2, जिला गौतमबुद्धनगर। शिक्षा: 12वीं पास। नोएडा फेस-2 में प्राइवेट नौकरी।
अनिल कुमार (उम्र 22 वर्ष) – पुत्र मुन्ना लाल, निवासी ग्राम किसनपुर, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़। शिक्षा: 12वीं पास। बरोला जूस कार्नर, सेक्टर 47 में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन।
नीशू चौहान (उम्र 29 वर्ष) – पुत्र स्व. मुकेश चौहान, निवासी ग्राम साथा, थाना जवाँ, जिला अलीगढ़। शिक्षा: 10वीं पास। व्यवसाय: गांव में खेती का काम।
ये सभी आरोपी 18 अगस्त 2026 को सुबह करीब 00:40 बजे रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किए गए।
अपराध का तरीका
मुख्य आरोपी अवनीश अपने अन्य तीन साथियों आशीष, आदर्श व भरत के साथ अपना सीए फर्म चलाता था। वह इंवेस्टर के नाम पर लोगों से पैसे लेता था। अवनीश को अपना लगाया गया पैसा वापस नहीं मिल रहा था। उक्त पैसा वादी वासुदेव से आशीष द्वारा इंवेस्टर उपलब्ध कराने के नाम पर लिया गया था, जिसे आशीष की सेक्टर 25 नोएडा की गैराज से अवनीश ने योजना बनाते हुए अपने अन्य पांच साथियों/रिश्तेदारों के साथ मिलकर चुरा लिया था।
बरामदगी
1 करोड़ 48 लाख रुपये नकद (500-500 रुपये के नोटों की 296 गड्डियां), घटना में प्रयुक्त कार ऑरा (बिना नंबर प्लेट), चेसिस नंबर: MALB241CLTM498438। यह राशि मु०अ०सं० 340/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2)/61(2) बीएनएस थाना सेक्टर 20 नोएडा से संबंधित है, जो 14 अगस्त 2026 को थाना हाजा पर पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तारी और माल मुकदमाती बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की वृद्धि कर सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पवन के खिलाफ मथुरा जिले में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, सीआरपीसी और बीएनएस के कई पुराने मामले दर्ज हैं।
अनिल के खिलाफ हाथरस जिले में एनडीपीएस एक्ट, भा.द.वि. और आबकारी अधिनियम के मामले दर्ज हैं। जितेन्द्र के खिलाफ हाथरस और बुलंदशहर में भा.द.वि., आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में थाना सेक्टर 20 नोएडा के उपनिरीक्षक नवीन तोमर, राहुल शर्मा, अनु कुमार मलिक, भानुप्रताप सिंह, हरीशचन्द्र पाण्डेय, रोहित मलिक, अंकित वाजपेई, दिव्य प्रताप सिंह के साथ हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि विशेष अभियान के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Savitribai Phule College: कन्या इंटर कॉलेज के हॉस्टल में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

