NEET-UG 2026 री-एग्जाम का एलान, 21 जून को फिर होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

NEET-UG 2026: नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर आखिरकार बड़ी घोषणा हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि रद्द की गई नीट-यूजी परीक्षा अब 21 जून 2026, रविवार को दोबारा आयोजित कराई जाएगी। पेपर लीक मामले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच बनी असमंजस की स्थिति अब काफी हद तक साफ हो गई है।

NEET-UG 2026:

देशभर में आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र लगातार नई तारीख का इंतजार कर रहे थे। अब एनटीए ने नई परीक्षा तिथि घोषित करते हुए छात्रों को तैयारी तेज करने की सलाह दी है।

NEET-UG 2026: पेपर लीक के बाद केंद्र सरकार और एनटीए हरकत में

नीट-यूजी पेपर लीक मामले ने पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। मामले के सामने आने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने स्थिति की समीक्षा शुरू की। इसके बाद परीक्षा को दोबारा आयोजित कराने का फैसला लिया गया।

NEET-UG 2026:

एनटीए ने बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अनुमति के बाद पुनः परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। एजेंसी ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्च स्तरीय बैठक

इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और परीक्षा एजेंसी से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि दोबारा होने वाली परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी निगरानी के दायरे में आयोजित किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों की निगरानी, प्रश्नपत्र सुरक्षा और डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

मेहनती छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: एनटीए

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने भी छात्रों को भरोसा दिलाया है कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया की वजह से लाखों ईमानदार छात्रों को मानसिक तनाव और नुकसान झेलना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एजेंसी सख्त कदम उठाएगी। साथ ही छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि यदि उनके पास पेपर लीक या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे उसे ईमेल के माध्यम से साझा करें। एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

NEET-UG 2026: NEET विवाद पर सियासत भी गरमाई

नीट परीक्षा विवाद अब राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है। एम. के. स्टालिन ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नीट परीक्षा से छूट दी जाए।

उन्होंने सुझाव दिया कि मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाए। इस मांग के बाद एक बार फिर देश में मेडिकल प्रवेश प्रणाली और नीट परीक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है।

NEET-UG 2026:

छात्रों के सामने अब तैयारी की बड़ी चुनौती

री-एग्जाम की नई तारीख घोषित होने के बाद छात्रों के सामने अब कम समय में दोबारा तैयारी करने की चुनौती है। विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों को मानसिक दबाव से बचते हुए नियमित अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए।

एनटीए की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।

NEET-UG 2026:

यहां से शेयर करें