नोएडा के नए एसीईओ पुष्प राज सिंह से मिले एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, यूनिफाइड रेगुलेशन 2025 पर हुई चर्चा

नोएडा: नोएडा एंटरप्राइजेज एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO)  पुष्प राज सिंह से उनके सेक्टर-14ए, नोएडा स्थित आवास पर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उद्योग जगत की कई महत्वपूर्ण समस्याओं और नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नवनियुक्त एसीईओ का हुआ स्वागत

मुलाकात की शुरुआत में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने पुष्प राज सिंह को नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी और उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान यह उम्मीद जताई गई कि पुष्प राज सिंह के कुशल नेतृत्व में नोएडा के उद्यमियों की प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं का समाधान और भी तेजी से हो सकेगा।

यूनिफाइड रेगुलेशन 2025 नीति पर गंभीर चर्चा

भेंट के दौरान एनईए अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन ने एसीईओ महोदय को यूनिफाइड रेगुलेशन 2025 (Unified Regulation 2025) नीति लागू होने के बाद उद्यमियों को अपनी औद्योगिक इकाइयां (Industrial Units) चलाने में आ रही व्यावहारिक परेशानियों से अवगत कराया।

इसके साथ ही, उन्होंने विगत बोर्ड बैठक में संचालन मंडल द्वारा यूनिफाइड पॉलिसी 2025 में प्रस्तावित संशोधनों पर जल्द से जल्द विचार करने का पुरजोर आग्रह किया, ताकि औद्योगिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

एसीईओ का सकारात्मक आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्प राज सिंह ने आश्वासन दिया कि यूनिफाइड पॉलिसी 2025 के तहत प्रस्तावित संशोधनों पर विचार और विधिक परीक्षण (Legal Scrutiny) किया जाएगा। इसके लिए तीनों प्राधिकरणों के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (उद्योग) के साथ जल्द ही एक बैठक आयोजित कर नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में ये गणमान्य लोग रहे शामिल

इस प्रतिनिधिमंडल में एनईए के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • विपिन कुमार मल्हन (अध्यक्ष, एनईए)

  • वी0के0 सेठ (महासचिव)

  • मयंक गुप्ता (उपाध्यक्ष)

  • राहुल नैययर (सचिव)

  •  एच0के0 गुप्ता (सदस्य)

यह भी पढ़ें: नोएडा में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने निकलीं पुलिस टीमें, डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

यहां से शेयर करें