राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विजय कॉलेज आॅफ एजुकेशन में विशेष रोजगार मेले में 13 दिव्यांगों को बांटे नियुक्ति पत्र

Ghaziabad news  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप ने वीरवार को शास्त्री नगर स्थित विजय कॉलेज आॅफ एजुकेशन के विशेष रोजगार मेले में 13 दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र वितरित किए।
राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से दिव्यांगजनों को आरक्षण, पेंशन तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। साथ ही विभाग की तरफ से रोजगारपरक योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग पेंशन को जल्द ही एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। भविष्य में भी इसी प्रकार के रोजगार मेले लगाएं जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।
मंत्री ने दुकान निर्माण योजना समेत विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।
यह दिव्यां हुए रोजगार के लिए चयनित
रोजगार मेले में सूरज कुमार, हरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अभिषेक बच्चन, अशुतोष कुमार सिंह, राहुल पाल, अनिल कुमार एवं अमित कुमार तिवारी समेत अन्य दिव्यांग चयनित किया गया।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर विजय कॉलेज आॅफ एजुकेशन की संचालिका ममता चौधरी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, स्पार्क मिंडा टीम का नेतृत्व कर रहीं अंजली, कंपनी के अन्य पदाधिकारी, कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें