ईद-उल-अजहा से पहले पुलिस सक्रिय — थाना जारचा में पीस कमेटी की बैठक, धर्मगुरुओं से शांति बनाए रखने की अपील

गौतमबुद्ध नगर। आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना जारचा कार्यालय पर पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद कर उन्हें त्योहार को जिम्मेदारी से मनाने की अपील की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में हुई बैठक

यह बैठक डीसीपी व एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं और नागरिकों को त्योहार के दौरान किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने और पूरी तरह शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अफवाहों से बचें, नियमों का करें पालन

पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक सामग्री फैलाने से बचें। साथ ही सभी से सरकारी नियमों का पूर्णतः पालन करने को कहा गया।

भड़काऊ हरकत पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि त्योहार का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

यह भी पढ़ें: ईद-उल-अजहा पर जमीयतुल कुरैश की खास अपील, जानें मुसलमानों से क्यो कहा सावधानी बरतने को

यहां से शेयर करें