ईद-उल-अजहा पर जमीयतुल कुरैश की खास अपील, जानें मुसलमानों से क्यो कहा सावधानी बरतने को

गौतमबुद्ध नगर। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश गौतमबुद्ध नगर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष शाहिद कुरैशी ने मुस्लिम समाज से अपील की कि त्योहार को सरकारी नियमों का पालन करते हुए सांप्रदायिक एकता की मिसाल पेश करते हुए मनाया जाए।

मुस्लिम समाज से की गई प्रमुख अपीलें

बैठक में समाज के सामने कई अहम निर्देश रखे गए —

  • सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए
  • प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से पूरी तरह परहेज किया जाए
  • सड़कों पर नमाज अदा करने से बचा जाए
  • सभी सरकारी नियमों का पूर्णतः पालन किया जाए

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर

जिला अध्यक्ष शाहिद कुरैशी ने कहा कि ईद-उल-अजहा खुशी और इबादत का पर्व है और इसे आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि इस अवसर पर ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचे। इस बैठक में हाजी हकीम, हाजी मेहंदी, फरीद, उस्मान, शहजाद, वसीम, माहे आलम, इरफान, हाजी तहसीन, अमन, शमीम सहित संगठन के अनेक जिम्मेदार पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा पुलिस का शिकंजाः 24 घंटें से पहले ही सिर फिरे आशिक का एनकाउंटर, जानिए पुलिस ने कैसे बिछाया जाल

यहां से शेयर करें