New Delhi news क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम ने मधु विहार में नकली ईनो और नेस्कैफे काफी बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए फैक्ट्रियों के दो मालिकों समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 20 लाख की कीमत के नकली उत्पाद बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान फैक्ट्री मालिक गीता कालोनी के नितिन भारद्वाज और त्रिनगर के संजय बंसल और दो श्रमिकों की पहचान शास्त्री नगर के उत्तम दास और पप्पी दास बड़ग्या उर्फ पंकज के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल के मुताबिक, गुप्त मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर एसीपी स्वागत पाटिल राज कुमार की देखरेख में और इंस्पेक्टर मंजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मधु विहार इलाके में छापेमारी के दौरान दो अवैध मैन्युफैक्चरिंग फैक्टियां चलती हुई मिलीं।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्रियों में नकली ईनो पाउडर और नकली नेस्कैफे काफी बनाने और पैकेजिंग की जा रही थी। मौके से निर्माण में शामिल उत्तम दास और पप्पी दास को गिरफ्तार किया गया और कंप्रेशर वाली तीन सिंगल-ट्रैक फिलिंग मशीनें, लगभग एक लाख ईनो सैशे, लगभग 50 हजार नेस्कैफे कॉफी सैशे, लगभग 500 किलो कॉफी पाउडर और एसिड के दम ड्रम, दो हॉट गन और अन्य टूल्स के अलावा पैकेजिंग का सामान जैसे फाइल पेपर रोल, स्टिकर, बॉक्स, कॉर्टन और बोरियां बरामद हुईं।
बरामद किए गए उत्पादों की फार्मास्यूटिकल कंपनी के प्रतिनिधियों ने जांच की तो पता चला कि सभी उत्पाद नकली हैं और आरोपी अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नहीं हैं।
पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि ये यूनिट पिछले दो महीनों से दो किराए के 2-बीएचके फ्लैट में नितिन भारद्वाज के कंट्रोल में चल रही थीं, जो नकली ईनो और नकली कॉफी उत्पाद बनाने और सप्लाई में शामिल था।
New Delhi news

