ग्रेटर नोएडा में नशेड़ियों का आतंक: नशेड़ी से मुस्लिम महिला को बचाना पड़ा महंगा, बहादुर युवती को मिल रही अश्लील धमकियाँ

ग्रेटर नोएडा में नशेड़ियों का आतंक: ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी-2 स्थित व्हाइट ऑर्किड मार्केट में शुक्रवार की रात एक मुस्लिम दंपती के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ आवाज उठाने वाली युवती को अब सोशल मीडिया पर धमकियों और अश्लील संदेशों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या हुआ था उस रात?

शुक्रवार रात चिपियाना बुजुर्ग निवासी मुकेश कुमार ने मुस्लिम दंपती इमरान और उनकी पत्नी के साथ गाड़ी के पास खड़े होने को लेकर अभद्रता की। नशे में धुत मुकेश बियर की बोतल लिए हुए था और दंपती से आईकार्ड मांग रहा था, साथ ही खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था।मौके पर मौजूद युवती ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह से आम नागरिकों से अभद्रता नहीं कर सकता। वहाँ मौजूद अन्य लोगों ने भी घटना का वीडियो बनाकर विरोध दर्ज कराया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आरोपी गिरफ्तार, लेकिन युवती पर हमला जारी

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद बिसरख कोतवाली ने आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जहाँ एक तरफ कानून ने अपना काम किया, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर बहादुर युवती को निशाना बनाया जाने लगा। युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट और निजी संदेशों के जरिये धमकियाँ दी जा रही हैं। युवती ने खुद वीडियो बनाकर इन धमकियों का खुलासा किया और सवाल उठाया — “क्या किसी हिजाब पहने महिला की बेइज्जती के खिलाफ आवाज उठाना गलत है?”

सामाजिक चिंता का विषय

यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रंग देकर सच बोलने वालों को चुप कराने की कोशिश को उजागर करता है। पुलिस से अपेक्षा है कि वह युवती को मिल रही धमकियों के मामले में भी कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ें: A chilling incident in Louisiana: अमेरिका में एक ही दिन दो बड़ी गोलीबारी की घटनाएं, बच्चों सहित कई घायल और मृत, घरेलू हिंसा का भयावह रूप

यहां से शेयर करें