प्रोजेक्ट संगम के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया मेगा रोड सेफ्टी अभियान

New Delhi news अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक विजयंता गोयल आर्या ने कहा कि प्रोजेक्ट संगम के माध्यम से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ मिलकर ट्रैफिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम कर रही है।
ेउन्होंने शनिवर को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रोजेक्ट संगम के तहत राजधानी में मेगा रोड सेफ्टी अवेयरनेस को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट संगम के तहत विभिन्न इलाकों में नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जाता है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस पहल के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं, जहां कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम में कमी आई है और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु हुई है।
उन्होंने कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से ही इस तरह के अभियान सफल हो सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। साथ ही, किसी भी ट्रैफिक समस्या की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।
दिल्ली पुलिस आरडब्ल्यूए का सुझाव गंभीरता से लेती है
उन्होंने आरडब्ल्यूए के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि पश्चिम पटेल नगर में ई-रिक्शा स्टैंड को बालराज खन्ना मार्ग से हटाकर सादीपुर मेट्रो स्टेशन के पीछे शिफ्ट किया गया, जिससे ट्रैफिक जाम में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं चांदनी चौक के एसपीएम मार्ग पर जाम की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त ट्रैफिक स्टाफ तैनात किया गया। नरेला क्षेत्र में अतिक्रमण और जाम की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एमसीडी के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान 205 चालान किए गए, 23 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं और 16 वाहनों को टो किया गया। अशोक विहार के गुलाब सिंह मार्ग पर डबल पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान में 71 वाहनों के चालान, 8 वाहन टो और 12 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं। वहीं द्वारका में आरडब्ल्यूए के साथ बैठक में करीब 150 लोगों ने भाग लेकर ट्रैफिक सुधार के सुझाव दिए।

New Delhi news

यहां से शेयर करें