संगम विहार में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़

New Delhi news  दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए संगम विहार इलाके में अवैध गैस भंडारण और रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 भारत गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच (मध्य रेंज) को संगम विहार इलाके में गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और रिफिलिंग की गुप्त सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने जी-2 ब्लॉक, संगम विहार स्थित एक मकान पर छापा मारकर दो आरोपियों क ो पकड़ लिया। पुलिस पूछताद में आरोपियों की पहचान दीपक और श्याम के रूप में हुई।
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोनह अधिकृत भारत गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन हैं और संगम विहार इलाके में गैस सप्लाई की जिम्मेदारी निभाते थे। आरोप है कि ये लोग एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने के बजाय अपने घर के पास जमा कर लेते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित भरे हुए सिलेंडरों से 1-2 किलो गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते थे और फिर इन्हें बाजार में अधिक कीमत पर बेचते थे। इस तरह वे कृत्रिम रूप से गैस की कमी पैदा कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे।


New Delhi news

क्राइम ब्रांच ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाला पकड़ा


New Delhi news  क्राइम ब्रांच ने रोहिणी इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 57 अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी गैस एजेंसी से जुड़े होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से गैस की सप्लाई और रिफिलिंग कर रहा था।
क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच (एनआर-1) यूनिट को रोहिणी के राम विहार इलाके में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने सेक्टर-22 रोहिणी स्थित सूरसुमन गैस एजेंसी के पास छापेमारी की, जहां लोकपाल नामक व्यक्ति को अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय लोकपाल के रूप में हुई है, जो बेगमपुर के राजीव नगर का रहने वाला है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने के बजाय अपने वाहन में जमा कर लेता था। इसके बाद वह अवैध उपकरणों की मदद से भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरता था और उन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेच देता था।

New Delhi news

यहां से शेयर करें