Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ओला केब लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब ओला केब लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

ओला केब लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Greater Noida Crime News:  थाना रबूपुरा पुलिस ने ओला केब लूटने वाले बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड के दौरान 2 बदमाश घायल अवस्था में व 01 बदमाश को भागते हुए पीछा कर गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन, लूटी गई मारुति स्विफ्ट डिजायर, लूटा गया 01 मोबाइल फोन व 1,000 रुपये नकद एवं चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे बिना नम्बर की बरामद की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 14.अक्टूबर को मंजीत पण्डित पुत्र स्व0 नवीन ने थाना रबूपुरा पर सूचना दी थी कि उनका भाई रंजीत ओला कैब मे टैक्सी चलाता है। 10 अक्टूबर की रात रोज की तरह वह अपनी टैक्सी डीएल 1 जेडडी 3097 को घर से चलाने गया था। रात्रि मे शकूरपुर दिल्ली से सेक्टर-142 नोएडा की कॉल पर मेरे भाई ने शकूरपुर दिल्ली से तीन लोगो को बैठाकर सेक्टर-142 नोएडा के लिए रात्री करीब 01.00 बजे चला था। सेक्टर-93 नोएडा के पास टैक्सी मे सवार लुटेरो ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई, जैसे ही मेरे भाई ने गाड़ी रोकी तो तीनों बदमाशो ने तमंचे और चाकू से डराकर व धमकाकर मेरे भाई को अपने काबू में ले लिया और गाड़ी को खुद चलाने लगे। मेरे भाई को गाड़ी में ही मारा पीटा और मोबाइल फोन व उसकी जेब से 1200 रुपए भी छीन लिए थे और यमुना एक्सप्रेस वे पर उसको धक्का देकर गाड़ी को लूट कर भाग गए थे। सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
आज थाना रबूपुरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे सर्विस रोड़ फलैदा कट पर सूचना मिलने पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 03 व्यक्तियों को चेकिंग के उद्देश्य से रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायर किया तथा मोटरसाइकिल से गाँव करौली बांगर की तरफ भागने लगे जिसपर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान मे पैर में गाली लगने के कारण दो बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया। इनके नाम दानिश पुत्र रफीक और .अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल कलाम बताए है। मौके से भागने पर पीछा कर 1 बदमाश अभिषेक पुत्र अजय को भी गिरफ्तार किया गया है। बदमाश अभिषेक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। तीनो बदमाशों की निशानदेही से लूटी गई टैक्सी कार मारुति डिजायर डीएल 1 जेडडी 3097 भी मथुरा से बरामद की गई है।

 

’

ब्दमाशों का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 209ध्22 धारा 394,411 आईपीसी थाना रबूपुरा, बनाम दानिश, अब्दुल सलाम व अभिषेक।
2.मु0अ0सं0 213ध्22 धारा 307 आईपीसी थाना रबूपुरा बनाम दानिश, अब्दुल सलाम व अभिषेक।
3.मु0अ0सं0 214ध्22 धारा 3ध्25ध्27 आयुद्ध अधिनियम थाना रबूपुरा, बनाम दानिश।
4.मु0अ0सं0 215ध्22 धारा 3ध्25ध्27 आयुद्ध अधिनियम थाना रबूपुरा, बनाम अब्दुल सलाम।
5.मु0अ0सं0 216ध्22 धारा 4ध्25 आयुद्ध अधिनियम थाना रबूपुरा, बनाम अभिषेक।
6.मु0अ0सं0 303ध्22 धारा 379 भादंवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर बनाम दानिश, अब्दुल सलाम व अभिषेक।

यहां से शेयर करें