Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महिलाओं की सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस ने उठाएं ये कदम – जय हिन्द जनाब महिलाओं की सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस ने उठाएं ये कदम – जय हिन्द जनाब

महिलाओं की सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस ने उठाएं ये कदम

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह के निर्देशा पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने ठोस कदम उठाएं है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह ने थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अर्तगत सोम बाजार, अम्रपाली, खजुर कॉलोनी, सेक्टर-44, सेक्टर-37 व अन्य भीडभाड वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग के दौरान महिलाओं, छात्राओं के साथ बातचीत की और उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। फुट पेट्रोलिंग के दौरान उनके द्वारा संदिग्ध दिख रहे व्यक्तियो की चेकिंग कराई। ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी गई। महिलोओं को पुलिस हेल्पलाइन नम्बर-112, वूमेन पॉवर लाइन-1090 व महिला हेल्पलाइन-181 के बारे में भी जागरूक किया।

 

उन्हें बताया गया कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत सम्बन्धित पुलिस अफसरों को सूचना दें। उनके द्वारा महिला सुरक्षा इकाई में नियुक्त पुलिसकर्मियों को निरंतर गश्त करते रहने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी नजर बनाए रखने व अपराधों पर रोकथाम लगाए रखने के निर्देश दिये गए। फुट पेट्रोलिंग के दौरान नोएडा जोन के एसीपी-1रजनीश वर्मा, थाना प्रभारी सेक्टर-39 राजीव बालियान व महिला सुरक्षा इकाई के सदस्य व अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

यहां से शेयर करें