Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अनिवार्य डाटा को पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड करने के मुख्य सचिव ने दिये निर्देश – जय हिन्द जनाब अनिवार्य डाटा को पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड करने के मुख्य सचिव ने दिये निर्देश – जय हिन्द जनाब

अनिवार्य डाटा को पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड करने के मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

 

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा ने 30 अनिवार्य डेटा लेयर में से 25 को पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड करा दिया है। इसके अलावा अनिवार्य डाटा को भी अपलोड करने के निर्देश दिये है। मुख्य सचिव विभिन्न विभागों के प्रशासनिक प्रमुखों के साथ संबंधित डाटा को पोर्टल पर अपलोड करने के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को एक माह की अवधि के भीतर अपने संबंधित विभाग के शेष अनिवार्य डाटा को अपलोड करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्वास्थ्यए सूचना प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभागए महिला एवं बाल विकास विभाग आदि से संबंधित पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड करने के लिए अतिरिक्त लेयर की पहचान करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने इस कार्य में पीछे रहने वाले विभागों को रेखांकित किया और निर्देश दिये कि पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के कार्य में तेजी लाएं। इसके अलावाए यह सूचित किया गया कि बीआईएसएजी.एन मोबाइल एप्लिकेशन मॉनिटरिंग टूल का उपयोग करके डेटा एकत्र करने में राज्य के विभागों का सहयोग करेगा।

श्री कौशल ने कहा कि पीएम गति शक्ति के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से जुड़े विभागों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया गया है और जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम बेस्ड प्लानिंगए रूट प्लानिंगए मॉनिटरिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसी तकनीकों की मदद से प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत भारत सरकार ने हरियाणा के लिए 55 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की है जहांसरकार परियोजनाओं की सिफारिश करेगी।

बैठक में बताया गया कि भूमि अभिलेखए वनए वन्य जीवए पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रए आरक्षित वनए जल संसाधनए नदियोंए तटबंधोंए नहरोंए जलाशय बांधोंए भूकंपीयताए बाढ़ मानचित्रए खनन क्षेत्रोंए एएसआई स्थलोंए पर्यटन स्थलों से संबंधित तथा आर्थिक क्षेत्रों की जानकारी पहले ही पीएम शक्ति पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। बैठक में बताया गया कि पीएम गति फ्रेमवर्क के साथ तालमेल के लिए राज्य सरकार ने पहले ही हरियाणा लॉजिस्टिकए वेयरहाउसिंग और रिटेल पॉलिसी तैयार कर ली है।

ऐसे हो रहा पीएम गति शक्ति का विकास
पीएम गति शक्ति ज्ञानए प्रौद्योगिकी और नवाचार के आधार पर सिंक्रनाइजए समग्रए एकीकृत और व्यापक योजना के माध्यम से भरोसेमंद बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने के लिए एक दृष्टिकोण है। पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान विभिन्न विभागों की चल रही और भविष्य की परियोजनाओं का व्यापक डेटाबेस प्रदान करता हैए जो कि आर्थिक क्षेत्रों के विकास में शामिल हैए सैकड़ों जीआईएस परतों के साथ एकीकृत हैए जिससे एक सामान्य दृष्टि के साथ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजनाए डिजाइन और निष्पादन की सुविधा मिलती है।

यहां से शेयर करें