Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: सीईओ लोकेश एम के सामने फोनरवा ने रखी विभिन्न सेक्टरों की ऐसी समस्याए, एक घंटे तक चली – जय हिन्द जनाब Noida News: सीईओ लोकेश एम के सामने फोनरवा ने रखी विभिन्न सेक्टरों की ऐसी समस्याए, एक घंटे तक चली – जय हिन्द जनाब

Noida News: सीईओ लोकेश एम के सामने फोनरवा ने रखी विभिन्न सेक्टरों की ऐसी समस्याए, एक घंटे तक चली

Noida News । नोएडा में विभिन्न आरडब्लयूए का प्रतिनिधित्व करने वाली फोनरवा के सदस्यों के साथ नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दोरान फोनरवा द्वारा एक ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें नोएडा शहर से संबंधित समस्याओं का उल्लेख किया गया है। इस दौरान अलग अलग समस्याएं जानने के बाद सीईओ ने निस्तारण का भरोसा भी दिया।

नोएडा प्राधिकरण आरडब्ल्यूए के परामर्श से वेंडिंग जोन स्थापित करेंरू योगेंद्र शर्मा

फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बैठक के दौरान बताया कि वेंडिंग जोन स्थापित करने का निर्णय नोएडा प्राधिकरण द्वारा निवासियों या संबंधित सेक्टरों के आरडब्ल्यूए के परामर्श के बिना लिया जा रहा है, फेरीवालों आदि की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टरों और आरडब्ल्यूए के निवासी वेंडिंग जोन स्थापित रेजिडेंशियल स्थान पर करने की नोएडा प्राधिकरण की योजना का विरोध करते हैं ,क्योंकि उन्हें लगता है कि एक बार वेंडर जोन के कारण, ट्रैफिक की समस्या हो रही है, और कई अज्ञात लोग सेक्टर में घूमेंगे, जो एक सुरक्षा चिंता का विषय है।
स्वच्छता के मुद्दे भी सामने आने की उम्मीद है, क्योंकि क्षेत्र में स्थापित दुकानों और कियोस्क से सड़क पर और खुले नाले में अधिक कचरे का निपटान किया जाएगा।ग इससे सेक्टरों के सौंदर्यीकरण पर भी असर पड़ता है। नोएडा प्राधिकरण संबंधित आरडब्ल्यूए के परामर्श से वेंडिंग जोन स्थापित करे। सीईओ लोकेश एम ने कहा कि अभी कोई नये वेडिंग जोन नहीं जोड़े जा रहे हैं। वेंडिंग जोन में जो ठेले वाले तथा दुकानदार हैं उनको हटाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने वर्क सर्कल के वरिष्ठ मैनेजर को हटाने का आदेश दिया।

 

Read Also: Noida News: जानिए ठगी होते ही कैसे पुलिस ने करा दी लाखों की रक़म चंद मिनटों में वापस

सिटी बस, आवारा कुत्ते की समस्या भी उठी
फोनरवा महासचिव केके जैन ने इस दौरान सिटी बस सेवाओं, आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं, गंदे पानी की सप्लाई, अवैध अतिक्रमण, सफाई अभियान आदि मुद्दों को अधिकारियों के सामने रखा। इस दौरान सीइओ लोकेश एम ने समस्याएं गंभीरता से सुनी और अपने अधिकारियों को आदेश दिया कि जल्दी से जल्दी इन समस्याओं का समाधान किया जाए।
ये अफसर और फोनरवा पदााधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसीईओ संजय कुमार खत्री, ए सीईओ श्रीमती वंदना त्रिपाठी, ओएसडी महेंद्र प्रसाद, सतीश पाल, आरपी सिंह, विजय रावल, एस पी सिंह तथा अन्य अधिकारी समेत कोषाध्यक्ष पवन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, अशोक कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिंह, सुशील यादव, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, संजय चैहान, विनोद शर्मा, सुखबीर सिंह , देवेंद्र कुमार, जी.एस सचदेवा, सुशील कुमार शर्मा, कोसिंदर यादव, भूषण शर्मा उपस्थित थे।

यहां से शेयर करें