Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, स्कूटी सवार निकला प्राइवेट कंपनी का एग्जीक्यूटिव – जय हिन्द जनाब महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, स्कूटी सवार निकला प्राइवेट कंपनी का एग्जीक्यूटिव – जय हिन्द जनाब

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, स्कूटी सवार निकला प्राइवेट कंपनी का एग्जीक्यूटिव

नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने महिलाओं पर पीछे से कैंची से हमला करने वाले एक खतरनाक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित वर्मा (26 वर्ष) पुत्र राजेश वर्मा, निवासी प्रगति विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि अभियुक्त सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी में एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 22 मई 2026 को थाना सेक्टर-58 पर दो महिलाएं पहुंचीं और उन्होंने पुलिस को बताया कि सेक्टर-55 रोड पर घर वापस लौटते समय एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने पीछे से आकर उनकी कमर के नीचे किसी नुकीली धारदार वस्तु से हमला किया, जिससे वे घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया और अज्ञात हमलावर की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

23 मई 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-55/56 के मध्य रोड से अभियुक्त अंकित वर्मा को धर दबोचा। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और कैंची बरामद की गई।

क्या था आरोपी का तरीका?

पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त सुनसान रास्तों पर अकेली आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाता था। वह स्कूटी पर सवार होकर पीछे से आता और कैंची से हमला कर फरार हो जाता था। आरोपी 2020 से एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है।

दर्ज मुकदमे और बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत धारा 118 BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और एक कैंची बरामद की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त ने इससे पहले भी किसी अन्य महिला पर इस तरह का हमला किया है या नहीं।

यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड के अभिलेखों से मेल न खाने पर 31 हजार संपत्तियों का सूचीकरण निरस्त, गौतमबुद्ध नगर की 81 संपत्तियां भी जद में

यहां से शेयर करें