Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बाप बरे बाप! इस मंडी में बिकी पौने दो करोड़ की दुकान,जानें कहां – बाप बरे बाप! इस मंडी में बिकी पौने दो करोड़ की दुकान,जानें कहां –

बाप बरे बाप! इस मंडी में बिकी पौने दो करोड़ की दुकान,जानें कहां

नोएडा। नोएडा में लगातार जमीन के रेट आसमान छू रहे है। चाहे मामला प्राधिकरण के भूखंडो का हो या फिर अन्य जमीन का। मंडी में दुकाने लेना भी लोगों के बस के बाहर हो रहा है। इस बार सेक्टर 88 मंडी में जब दुकानों के लिए बोली लगाई गई तो सुन कर भी आश्चर्य हो रहा है कि जो दुकाने महज कुछ लाख की हुआ करती थी व ेअब करोड़ो रुपये में बिक रही है। इसमें चार दुकानों की बोली लगाई गई। एक दुकान के लिए एक करोड़ 80 लाख यानी पौने दो करोड़ रुपये तक बोली लगी। वहीं, चार दुकानों की ई-आक्शन की गई। इसमें एक दुकान एक करोड़ पांच लाख की बिकी। दूसरी दुकान 1.5 करोड़ रुपये में और तीसरी दुकान 1 करोड़ 21 लाख में बिकी।

यह भी पढ़े: मर्सिडीज कार से उतर पीएम के साथ दिखाता फोटो, फिर करता ठगी

मंडी सचिव संजय कुमार ने बताया कि 81 दुकानों का आवंटन होना है। इनमें से 10 पुरानी और 71 नई दुकानें हैं। सचिव ने बताया कि बोली लगाने वाले को दुकान की कीमत का 40 फीसदी धनराशि जमा कराना अनिवार्य कर दिया है, जबकि पहले बोली दुकान की लागत की दस फीसदी होती थी। उन्होंने बताया कि बोली में 72 शामिल हुए। यह बोली 10 मई तक चलेगी।

यहां से शेयर करें