Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
थाना फेस-1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी बदमाश गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब थाना फेस-1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी बदमाश गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

थाना फेस-1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने शनिवार को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास से गैंग लीडर अनस पुत्र अयाज (22 वर्ष), निवासी ग्राम चिरोहट, जिला अररिया, बिहार (वर्तमान में न्यू अशोक नगर, दिल्ली) तथा उसके साथी अमन पुत्र अजय कुमार (24 वर्ष), निवासी सदरपुर कॉलोनी, सेक्टर-45, नोएडा को दबोच लिया। पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कैसे देते थे अपराध को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग लीडर अनस अपने साथी अमन के साथ मिलकर वाहन चोरी, लूट और जानलेवा हमले जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देता था। दोनों अभियुक्त थाना फेस-1 पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 102/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे थे।

दर्ज मुकदमों का लंबा इतिहास

अभियुक्त अनस के विरुद्ध 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। वहीं अमन के खिलाफ भी 6 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने संबंधित पुलिस टीम की सराहना की है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, स्कूटी सवार निकला प्राइवेट कंपनी का एग्जीक्यूटिव

यहां से शेयर करें