Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्विस एयर की फ्लाइट के इंजन में आग दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्विस एयर की फ्लाइट के इंजन में आग

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्विस एयर की फ्लाइट के इंजन में आग, 232 यात्री सुरक्षित निकाले गए

Indira Gandhi Airport :

Indira Gandhi Airport : नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब स्विस एयर की फ्लाइट LX147 के इंजन में टेक-ऑफ के दौरान आग लग गई। विमान दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाला था और उसमें 232 यात्री सवार थे।

Indira Gandhi Airport :

जानकारी के अनुसार टेक-ऑफ के दौरान विमान की गति करीब 104 नॉट्स पहुंचते ही इंजन नंबर-1 में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ रद्द कर दिया और विमान को रनवे पर ही सुरक्षित रोक लिया।

इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के माध्यम से बाहर निकाला गया। इस दौरान अफरातफरी के बीच स्लाइड से उतरते समय 6 यात्री झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Indira Gandhi Airport :

हादसे के बाद एहतियातन रनवे नंबर-28 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे कुछ उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। स्विस एयर ने यात्रियों की सुविधा के लिए होटल में ठहराने और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था हेतु विशेष टास्क फोर्स तैनात की है।

एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना की जांच में जुट गई हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी का मामला माना जा रहा है।

Indira Gandhi Airport :

यहां से शेयर करें