Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एएटीएस टीम ने एक लुटेरे को किया गिरफ्तार एएटीएस टीम ने एक लुटेरे को किया गिरफ्तार

एएटीएस टीम ने एक लुटेरे को किया गिरफ्तार

new delhi newsदिल्ली पुलिस के साउथ वेस्ट जिले की एएटीएस टीम ने एक कुख्यात लुटेरे और घोषित बदमाश (बीसी) राजा उर्फ मोनू (पुत्र विजय यादव, निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह और दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएटीएस/एसडब्ल्यूडी की टीम को अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया था। टीम ने इलाके में सक्रिय अपराधियों के बारे में स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाई और नियमित गश्त शुरू की।
एसआई राम कुमार एएटीएस/एसडब्ल्यूडी के नेतृत्व में एसआई मनीष, एसआई वेद प्रकाश, एएसआई विनोद, एएसआई जयपाल, एएसआई धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल मोहित, दीपक और नरेंद्र की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। एसीपी आॅपरेशन्स/साउथ वेस्ट जिला के निर्देशन में टीम को स्थानीय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और गश्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
24 जनवरी 2025 को गश्त के दौरान, टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कुख्यात लुटेरा, जो अवैध हथियार रखता है, पालम रेलवे स्टेशन के पास आएगा। सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई की और पालम रेलवे स्टेशन के सामने आरोपी राजा @ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया।

new delhi news

यहां से शेयर करें