Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Pollution: प्रदूषण से निपटने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स की तैनाती Pollution: प्रदूषण से निपटने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स की तैनाती

Pollution: एलजी ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स की तैनाती को मंजूरी दी

Pollution:

Pollution: नई दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के मौजूदा हालात से निपटने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स (बस मार्शलों) की तैनाती को मंजूरी दे दी है। ये तैनाती एक नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक चार महीने की अवधि के लिए की जाएगी।

Pollution:

इन वालंटियर्स की सेवाएं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर 1 नवंबर 2023 से खत्म कर दी गई थीं। उस समय ये बस मार्शल के रूप में कार्यरत थे। मौजूदा वक्त में दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे डीपीसीसी ने एक आपदा के तौर पर बताया है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एलजी से बस मार्शलों की बहाली की सिफारिश की थी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैबिनेट के साथ-साथ मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एलजी को एक आधिकारिक पत्र भेजकर बस मार्शलों की बहाली की सिफारिश की थी। उन्होंने एलजी को भेजे अपने नोट में कहा था कि एसीएस ट्रांसपोर्ट द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि बस मार्शलों का मुद्दा एलजी के अधीन आता है। इसलिए योजना बनने तक बस मार्शलों को 31 अक्टूबर 2023 से पहले की तरह तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने आग्रह किया था कि एलजी को सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को बस मार्शल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए एक बार की छूट देनी चाहिए। 10 नवंबर 2024 को आतिशी की अध्यक्षता में सभी मंत्रियों की हुई बैठक में भी बस मार्शलों और बसों में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। उस चर्चा की रिपोर्ट भी एलजी को भेजी गई थी।

व्यापार मेला को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Pollution:

यहां से शेयर करें