Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
व्यापार मेला को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी व्यापार मेला को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

व्यापार मेला को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

International Trade Fair :

International Trade Fair : नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में प्रगति मैदान के आसपास लोगों की काफी आवाजाही रहने के कारण यातायात पर कुछ असर पड़ सकता है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेले में हर दिन लगभग 60 हजार आगंतुकों के आने की संभावना है। सप्ताहांत या छुट्टियों के दौरान यह संख्या लगभग 1.5 लाख प्रतिदिन पहुंचने की आशंका है। मेले के दिनों में मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है।

International Trade Fair :

व्यापार मेले में न आने वाले लोगों से ट्रैफिक पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इन सड़कों से बचें। मेले में प्रवेश केवल 14 से 18 नवंबर तक व्यापारिक आगंतुकों को दिया जाएगा। व्यापार मेला 19 से 27 नवंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। गेट नंबर 5-ए, 5-बी, 7, 8 और 9 से आगंतुकों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शकों के लिए प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 5बी और 10 रहेगा। मीडियाकर्मियों के लिए गेट नंबर 5-बी एंट्री रहेगी। आईटीपीओ अधिकारियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 9 और 1 से रहेगा।

सभी दिनों में शाम 5:30 बजे के बाद व्यापार मेले में प्रवेश नहीं होगा। प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकट ऑनलाइन और चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर बेचे जाएंगे। चालक द्वारा संचालित वाहनों, टैक्सियों और ऑटो के लिए ड्रॉपिंग पॉइंट आईटीपीओ के गेट नंबर 3 और गेट नंबर 7 के सामने सर्विस लेन पर और बेसमेंट पार्किंग के प्रवेश द्वार के पास रहेगा।

यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन
प्रगति मैदान के आसपास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कुछ उपाय किए गए हैं। मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर आगंतुकों के किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। अगर इन सड़कों पर वाहन पार्क किया तो उन्हें क्रेन से उठा लिया जाएगा।

G20 Summit: प्रधानमंत्री 16 से तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे, ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

International Trade Fair :

यहां से शेयर करें