Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
संसद मस्जिद में सपा सांसद की बैठक पर बवाल, CM ने दिए जांच के आदेश संसद मस्जिद में सपा सांसद की बैठक पर बवाल, CM ने दिए जांच के आदेश

संसद मस्जिद में सपा सांसद की बैठक पर बवाल, CM ने दिए जांच के आदेश

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली। संसद परिसर स्थित मस्जिद में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की एक हालिया बैठक को लेकर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने नदवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर संसद मस्जिद के इमाम को पद से हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

Delhi News:

जमाल सिद्दीकी के अनुसार, मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी जो वर्तमान में दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधीन संसद मस्जिद में इमाम के पद पर हैं, वे सपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं और इस समय रामपुर से सांसद हैं। सिद्दीकी ने पत्र में आरोप लगाया कि मौलाना नदवी मस्जिद को धार्मिक स्थल के बजाय सपा का ह्यपार्टी आॅफिसह्ण बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं और इस्लामी परंपराओं का उल्लंघन कर रहे हैं।
विवाद की जड़ 22 जुलाई की वह बैठक है जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता संसद मस्जिद में पहुंचे थे। आरोप है कि वहां नमाज के बाद चाय-नाश्ते की बैठक की गई, जिसे सिद्दीकी ने इस्लामिक नियमों के विरुद्ध बताया। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तुरंत मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अगर जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो मस्जिद के इमाम के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Delhi News:

Road Accident: डीटीसी बस की टक्कर से युवक की मौत

यहां से शेयर करें