Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
संसद भवन का उद्घाटन: दिल्ली की सीमाएं होंगी सील, 28 मई को संसद के पास प्रदर्शन संसद भवन का उद्घाटन: दिल्ली की सीमाएं होंगी सील, 28 मई को संसद के पास प्रदर्शन

संसद भवन का उद्घाटन: दिल्ली की सीमाएं होंगी सील, 28 मई को संसद के पास प्रदर्शन

नई दिल्ली । भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायतों की ओर से 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिला पंचायत के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने किसी भी विरोध प्रदर्शन या सभा को रोकने के लिए दिल्ली की सभी सीमाओं को सील करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।
दिल्ली पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि महिला पंचायत के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई है। प्रदर्शनकारियों को 28 मई को खाप पंचायत आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने खास तैयारियां शुरू कर दी है। 28 मई को जंतर-मंतर के आसपास के सभी रास्ते जो संसद की ओर जाते हैं बंद कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े: Delhi:अधिकारियों के दफ्तर से फाइल चोरी का भाजपा ने जारी किया वीडियो

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 28 मई को सभी संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी बड़ी संख्या में होगी। कुल मिलाकर नई दिल्ली में 20 से अधिक पुलिस कंपनियां तैनात की जाएंगी। इनमें 10 से अधिक महिला कंपनियां शामिल होंगी। सूत्रों ने बताया कि संसद के पास के मेट्रो स्टेशन 28 मई को बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो को पत्र भेजकर दो मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का निर्देश जारी किए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यूपी और हरियाणा के किसान दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में 28 मई को लगभग 3,000 लोगों के साथ लगभग 90 खाप दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश कर सकती हैं। खाप पंचायतों के ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की सभी सीमाओं, सिंघू बॉर्डर, दिलशाद गार्डन बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर और टिकरी सीमा पर बैरिकेडिंग की जाएगी। दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़े: Vigilance Report: केजरीवाल के बंगले पर खर्च हुए 52.71 करोड़ रुपए

सूत्रों के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में छह अतिरिक्त कंपनियों की मांग की गई है, जिनमें दो महिला कंपनियां भी शामिल हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोगों को यूपी से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, वैकल्पिक जगह पर खाप पंचायत आयोजित करने की बात चल रही है। किसी अन्य स्थान पर इसकी अनुमति दी जा सकती है, लेकिन नई संसद के आस-पास खाप पंचायत बुलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यहां से शेयर करें