Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi:अधिकारियों के दफ्तर से फाइल चोरी का भाजपा ने जारी किया वीडियो – Delhi:अधिकारियों के दफ्तर से फाइल चोरी का भाजपा ने जारी किया वीडियो –

Delhi:अधिकारियों के दफ्तर से फाइल चोरी का भाजपा ने जारी किया वीडियो

Delhi:। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर खर्च संबंधी मामले की जांच कर रहे अधिकारी की फाइलें गायब होने को लेकर भाजपा ने नया वीडियो जारी किया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूरी, दिल्ली प्रवक्ता हरीश खुराना ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए एक सीसीटीवी फुटेज जारी की।
वार्ता में दिल्ली भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा देना चाहिए और हम लोग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे।

यह भी पढ़े : Vigilance Report: केजरीवाल के बंगले पर खर्च हुए 52.71 करोड़ रुपए

भाजपा के सभी विधायक और सांसद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इस मामले में शिकायत करेंगे और केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग करेंगे। अगर फिर भी एफआईआर नहीं होती है तो हम कोर्ट का रुख करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के एक विजलेंस अधिकारी वाई राज शेखर दिल्ली सरकार द्वारा किए गए अलग-अलग मामलों में 180 करोड़ के घोटाले की जांच कर रहे थे। इस पूरे मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री चुप हैं, लेकिन इन लोगों ने रात के दो बजे कैसे एक अधिकारी के दफ्तर में घुसे ? सीसीटीवी फुटेज में भी साफ तौर पर तीन लोग दिख रहे हैं।

यहां से शेयर करें