Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 80 लाख की डग्स पकड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 80 लाख की डग्स पकड़ी

पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 80 लाख की डग्स पकड़ी

New Delhi news  पूर्वी जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 80 लाख रुपए की 475 ग्राम स्मैक मादक पदार्थ बरामद किया है।
डीसीपी ईस्ट राजीव कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल को टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद आरिफ नामक व्यक्ति गाजीपुर क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गाजीपुर रोड, एनएच-24 से गाजीपुर सब्जी मंडी रोड के पास जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 270 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अगले दिन, यानी 3 अप्रैल को, थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान मोहम्मद आरिफ ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के अपने सप्लायरों अमित और विकास से प्राप्त करता था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार छापेमारी के जरिए दोनों सप्लायरों को भी गिरफ्तार कर लिया। अमित और विकास के पास से कुल 205 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसे जब्ती मेमो के जरिए कब्जे में लिया गया। इस तरह पुलिस ने पूरे अंतर-राज्यीय ड्रग नेटवर्क का पदार्फाश कर दिया। मामले में आगे की जांच जारी है। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ स्वयं नशे का आदी था और इसी कारण वह सप्लायरों के संपर्क में आया। शुरूआत में वह छोटी मात्रा में स्मैक खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में बेचता था, लेकिन पिछले 5-6 महीनों से उसने इसे बड़े स्तर पर कारोबार का रूप दे दिया।
किराए के मकान से अवैध गतिविधियों को संचालित कर रहे थे आरोपी
डीसीपी ने बताया कि वह ब्रह्मपुरी इलाके में किराए के मकान में रहकर अपने साथियों के साथ मिलकर इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था। आर्थिक लाभ के लालच में उसने नशे की तस्करी को आसान कमाई का जरिया बना लिया और नशे के आदी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ऊंचे दामों पर स्मैक बेचता था। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद आरिफ, निवासी शाहजहांपुर, वर्तमान में ब्रह्मपुरी, दिल्ली में रह रहा था। उसकी शिक्षा पांचवीं तक है और वह विवाहित है। दूसरा आरोपी अमित वर्ष), निवासी तलहन सैयांपुर, शाहजहांपुर, 12वीं पास और विवाहित है। तीसरा आरोपी विकास, निवासी कलन, शाहजहांपुर, भी 12वीं पास और विवाहित है। तीनों आरोपी आर्थिक लाभ के लिए इस अवैध गतिविधि में शामिल थे और संगठित रूप से ड्रग तस्करी कर रहे थे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें