Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Commissionerate Gautam Budh Nagar Police: लैप्स बीमा पॉलिसी के रुपये वापस दिलाने के नाम पर करोड़ो की ठगी, फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश, 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब Commissionerate Gautam Budh Nagar Police: लैप्स बीमा पॉलिसी के रुपये वापस दिलाने के नाम पर करोड़ो की ठगी, फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश, 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

Commissionerate Gautam Budh Nagar Police: लैप्स बीमा पॉलिसी के रुपये वापस दिलाने के नाम पर करोड़ो की ठगी, फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश, 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

Commissionerate Gautam Budh Nagar Police: शक्ति गोयल (ADCP, नोएडा) ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा की, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, थाना फेज-1 पुलिस ने एक बड़े इंश्योरेंस स्कैम का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा लैप्स बीमा पॉलिसी के रूपये वापस दिलाने के नाम पर पैसे ठगने वाले फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश करते हुए 03 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 01 लैपटॉप, 08 स्मार्ट मोबाइल फोन, 08 कीपैड मोबाइल फोन, 03 पीएनटी फोन व 15 कालिंग डाटा शीट बरामद।

दिनांक 29.01.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेन्स व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से लैप्स बीमा पॉलिसी के रूपये वापस दिलाने के नाम पर पैसे ठगने वाले फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश करते हुए 03 साइबर अपराधी 1-वरूण शर्मा पुत्र वीरेश चन्द्र शर्मा 2-मदन गुप्ता पुत्र स्व0 रामसनेही लाला गुप्ता 3-प्रदीप वर्मा पुत्र सुरेन्द्र शाह को सेक्टर-10, थाना क्षेत्र फेस-1 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त 01 लैपटॉप, 08 स्मार्ट मोबाइल फोन, 08 कीपैड मोबाइल फोन, 03 पीएनटी फोन व 15 कालिंग डाटा शीट बरामद किया गया है। अभियुक्तों द्वारा अब तक कई लोगों से करोड़ो रूपयो की ठगी की गयी है, जिसमे करीब 20 बैंक खातो में ठगी के करीब 01 करोड़ 20 लाख रूपये फ्रीज कराये गये है।

घटना का विवरण
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह जनता के लोगों को लैप्स बीमा पॉलिसी के रूपये वापस दिलाने के नाम पर पैसे ठगकर फर्जी बैंक खातो में धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। अभियुक्तगण फर्जी बैंक खातो में लेनदेन करते थे, जिन खातो में लाखो रूपये फ्रीज कराये गये है। अभियुक्तों से बरामद लैपटॉप में ठगी से सम्बन्धित डाटा शीट्स पाए गये है जो अभियुक्त वरूण द्वारा 10,000/- रूपये में 5,000 व्यक्तियों का डाटा प्राप्त किया गया और कम्पनी के कर्मचारियों में बाट दिया। अभियुक्तगण झांसा देकर 10,500/- रूपये से लेकर 01 लाख रूपये तक का इन्वेस्ट करा लेते थे तथा ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तगण रियल स्टेट में इन्वेस्टमेन्ट व LIC की पॉलिसी को कम समय में मैच्योर कराके पूरी रकम वापस कराने के नाम पर ठगी करते थे। इस प्रकार की ठगी से सम्बन्धित 20 से अधिक शिकायते NCRP पोर्टल पर विभिन्न राज्यो मे दर्ज है। अभियुक्तगण ठगी के रूपयो से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा(बैटिंग) खेलते थे जिसमे 20 प्रतिशत पर खाता खरीदकर 80 प्रतिशत रूपये अपने बैंक खातो में जमा करा लेते थे।

अभियुक्त की जानकारी 
1-वरूण शर्मा पुत्र वीरेश चन्द्र शर्मा निवासी के-2 सुपरटेक इकोविलेज-1, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर मूल पता मोहल्ला जहाँगीराबाद सहसवान, थाना सहसवान, जिला बदाँयू उम्र-30 वर्ष।
2-मदन गुप्ता पुत्र स्व0 रामसनेही लाला गुप्ता निवासी ला रेजीडेन्सी, टेक जोन 4, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर मूल पता मौहल्ला फर्द खाना कस्बा कुरावली, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी उम्र करीब 39 वर्ष।
3-प्रदीप वर्मा पुत्र सुरेन्द्र शाह निवासी कुण्डा कॉलोनी, भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम मेघोना, थाना अलोली, जिला खगरिया, बिहार उम्र करीब 33 वर्ष।

जब्त सामान का विवरण
1-01 लैपटॉप ACER कम्पनी
2-08 स्मार्ट मोबाइल फोन
3-08 कीपैड मोबाइल फोन
4-03 पीएनटी फोन
5-15 कॉलिंग डाटा शीट

यह गिरोह पूरे भारत में सक्रिय था, विशेष रूप से तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से शिकायतें मिली हैं।

यह भी पढ़ें: Supreme Court hearing on Sonam Wangchuk’s NSA detention: आरोपों से इनकार, चिकित्सा जांच के लिए निर्देश, अगली तारीख सोमवार

यहां से शेयर करें