Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दस रुपये का बिस्कुट कहते कहते दूसरे की पत्नी को...पंचर लगाने वाले को जान से मारने की धमकी, इंस्पेक्टर के सामने रोया खुर्शीद – जय हिन्द जनाब दस रुपये का बिस्कुट कहते कहते दूसरे की पत्नी को...पंचर लगाने वाले को जान से मारने की धमकी, इंस्पेक्टर के सामने रोया खुर्शीद – जय हिन्द जनाब

दस रुपये का बिस्कुट कहते कहते दूसरे की पत्नी को…पंचर लगाने वाले को जान से मारने की धमकी, इंस्पेक्टर के सामने रोया खुर्शीद

Meerut News: मेरठ इंचैली का रहने वाला शादाब जकाती फिर चर्चाओं में है। इस बार बिस्कुट दस रुपये के डायलाॅग पर नही बिल्क दूसरे की पत्नी को लेकर। दरअसल, उनके साथ काम करने वाली महिला कलाकार इरम शामिल हैं। इरम के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने शादाब और इरम दोनों के खिलाफ जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सोनू नए साल के पहले दिन गुरुवार को इंचैली पुलिस स्टेशन पहुंचा, वह काफी परेशान दिख रहा था। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी शादाब के साथ बहुत ज्यादा समय बिताती है और आरोप लगाया कि दोनों उसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। सोनू ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है।

ये है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित खुर्शीद (सोनू) ने दावा किया कि शादाब और इरम अपने पैसे और रसूख का हवाला देते हुए कहते हैं कि वे अदालत और पुलिस को खरीद सकते हैं। सोनू टायर मरम्मत का काम करता है और दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तो वह कहता है कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली जाती है और यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के बहाने 5-6 दिनों तक लगातार बाहर रहती है। खुर्शीद का आरोप है कि उसकी पत्नी शादाब के कहने पर उसे धमकाती है, गालियां देती है और बार-बार तलाक व थाने की धमकी देती है। एक वायरल वीडियो में खुर्शीद को कहते हुए सुना जा सकता है, मेरी बीवी को मेरा कोई ख्याल ही नहीं! शादी के बाद भी उसके अफेयर चलते रहे, मैं चुप रहा। अब वो जकाती के साथ चक्कर में लगी है, वो इसे 3-3 4-4 दिन के लिए ले जाता है! उसने बताया, मैंने विरोध किया, तो मेरी पत्नी ने कहा, ष्तू मर जा, मुझे फर्क नहीं पड़ता।

इरम ने दी सफाई

इस संबंध में इरम ने शादाब के खिलाफ सभी आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें झूठा और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से शादाब के साथ काम करती हैं और अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए पैसे कमाती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति उनके साथ मारपीट करते थे और उनका तलाक हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने घरेलू मामलों को लेकर इंचैली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई सरकार पर संकट, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

यहां से शेयर करें