Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ईरान में खामेनेई सरकार पर संकट, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान – जय हिन्द जनाब ईरान में खामेनेई सरकार पर संकट, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान – जय हिन्द जनाब

ईरान में खामेनेई सरकार पर संकट, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

Iran Crisis News: ईरान में खामेनेई सरकार पर संकट आ खड़ा हुआ है। अब पूरे ईरान में सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में अमेरिका कूदने की तैयारी कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को स्पष्ट रूप से धमकी दी है कि अगर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को ईरानी शासन मारता है तो अमेरिका उन्हें बचाने के लिए तैयार है। माना जाता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सत्ता से हटाने की मुहिम चला रहे इन प्रदर्शनकारियों को कहीं न कहीं अमेरिका का समर्थन हासिल है।

ईरान में सत्ता में बदलाव की कवायद
बता दें कि ईरान में सत्ता में बदलाव को लेकर चल रहे प्रदर्शन का आज छठा दिन है। आर्थिक कारणों से शुरू हुआ ये प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग ले चुका है और प्रदर्शनकारी श्डेथ टू डिक्टेटरश्और मुल्ला देश छोड़ो जैसे नारे लगा रहे हैं। ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई और फायरिंग में कुछ मौतों की भी खबर है। ईरान में स्थिति तेजी से बदल रही है और इंटरनेट प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

फायरिंग में 6 लोगों की मौत
मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हुई है। कुहदश्त में अमीरहेसम खोदायारीफार्द को सुरक्षा बलों ने सिर में गोली मारकर मारा। फूलादशहर में दारियुश अंसारी बख्तियारीवंद को कलाश्निकोव राइफल से गोली मारी गई है। अजना और लोरदेगन में भी प्रदर्शनकारियों की मौत गोलीबारी से हुई है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के मर्वदश्त शहर में प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की सीधी गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी मारा गया है। पीड़ित की पहचान खोदादाद शरीफी मोनफारेद के रूप में की है। वह एक स्थानीय निवासी था। गुरुवार को तालेघानी स्ट्रीट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उसे गोली मार दी गई थी।

 

यह भी पढ़ें: Contaminated water causes havoc in Indore: 10 से अधिक मौतें, कैलाश विजयवर्गीय के घंटे वाले बयान पर मचा बवाल, मंत्री ने मांगी माफी

यहां से शेयर करें