Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा को कई अहम सौगात देने आ रहे सीएम योगी, जानिए पूरा प्रोग्राम – जय हिन्द जनाब नोएडा को कई अहम सौगात देने आ रहे सीएम योगी, जानिए पूरा प्रोग्राम – जय हिन्द जनाब

नोएडा को कई अहम सौगात देने आ रहे सीएम योगी, जानिए पूरा प्रोग्राम

Ayodhya:

नोएडा यानी औद्योगिक नगरी को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 मार्च को नोएडा और ग्रेटर नोएडा आएंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के तहत नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट व डेटा सेंटर का लोकार्पण करेंगे। सेक्टर-145 में सॉफ्टवेयर कंपनी एमएक्यू के डेवलपमेंट सेंटर व सेक्टर-132 में सिफी के डेटा सेंटर परियोजना का लोकार्पण किया जाएंगा। जबकि सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के डेवलपमेंट सेंटर का भूमि पूजन होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सूचना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीनों परियोजना स्थल के पास सड़क की मरम्मत, साफ-सफाई, हरियाली समेत सभी जरूरी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज बॉर्डर और सेक्टर- 62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से एमपी टू एलिवेटेड रोड होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रपेसवे के दोनों ओर सड़कों पर व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भी अनावरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की सूचना के बाद पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं।
ये है पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी 8 मार्च की सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जारचा स्थित एनटीपीसी परिसर में पहुंचेंगे। यहां चैराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम योगी क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं भी कर सकते हैं। इसके बाद वह कोट का पुल पर सौर ऊर्जा से जुड़ी कंपनी का लोकार्पण करेंगे। वहां से सीएम गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय जाएंगे और वहां अल्पाहार के बाद नोएडा जाएंगे। इस दौरे में सीएम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा कर सकते हैं।

यहां से शेयर करें