Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बदमाशों का सुराग नहीं, लोगों में रोष – जय हिन्द जनाब बदमाशों का सुराग नहीं, लोगों में रोष – जय हिन्द जनाब

बदमाशों का सुराग नहीं, लोगों में रोष


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में सोमवार की रात हुई लूट के बाद हत्या में 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के हाथ अभी तक इस हत्याकांड में 32 एमएम पिस्टल का एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मृतक गौरव की न तो कार बरामद कर पाई है और न ही मोबाइल फोन बरामद कर पाई है, जिससे आखरी बार गौरव ने अपनी पत्नी से बात की थी। वारदात का खुलासा न होने के कारण स्थानीय निवासियों में पुलिस के प्रति रोष है। हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने मशाल जुलूस निकाल कर गुस्से का इजार किया।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का पूरा जायजा लिया लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। जो गाड़ी गौरव की थी उसमें जीपीएस लगा हुआ था जिससे यह ट्रक हो पाता कि आखिर बदमाश उनकी कार को कहां ले गए और आखरी बार कार की क्या लोकेशन थी क्योंकि उनके फोन में ही गाड़ी का जीपीएस सिस्टम का सॉफ्टवेयर इंस्टॉल था। अब ऐसे में पुलिस के लिए इस हत्याकांड को खोलना चुनौतीपूर्ण बन गया है। पांच टीमें इसमें पुलिस की लगाई गई है, वहीं मृतक गौरव के घर नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

सभी नेता अपने अपने हिसाब से मृतक की पत्नी को दिलासा दे रहे हैं

यहां से शेयर करें