Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हो सकती है वैभव कृष्ण और तीन कोतवालों के खिलाफ एफआईआर – जय हिन्द जनाब हो सकती है वैभव कृष्ण और तीन कोतवालों के खिलाफ एफआईआर – जय हिन्द जनाब

हो सकती है वैभव कृष्ण और तीन कोतवालों के खिलाफ एफआईआर


नोएडा। निवर्तमान एसएसपी वैभव कृष्ण की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। मेरठ में टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार पियूष राय को जबरन उठवाने के मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है। इस मामले में मेरठ जोन के आईजी आलोक सिंह जांच कर रहे हैं।
हालांकि आलोक सिंह को पत्रकार ने पहले ही सूचना दे दी थी। पीयूष नोएडा से जबरन उठाने पहुंचे थाना सेक्टर-20 प्रभारी राजवीर सिंह चौहान, फेस-3 प्रभारी देवेंद्र कुमार और नॉलेज पार्क प्रभारी को गच्चा देकर एसएसपी आवास में घुसकर अपने आप को बचाया। एसएसपी के इस कदम की कड़ी निंदा की जा रही है। हालांकि एसएसपी ने ट्वीट कर बताया था कि कुछ गलतफहमी हुई है। हमारा मतलब सवाल जवाब या परेशान करने से नहीं था। मेरठ में सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

यहां से शेयर करें