Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सेक्टर-18 में लगेगा शहर का सबसे बड़ा तिरंगा: सांसद – जय हिन्द जनाब सेक्टर-18 में लगेगा शहर का सबसे बड़ा तिरंगा: सांसद – जय हिन्द जनाब

सेक्टर-18 में लगेगा शहर का सबसे बड़ा तिरंगा: सांसद


नोएडा। सेक्टर-18 में आज से शॉप ओनर सेक्टर-18 एसोसिएशन नोएडा की ओर से फास्टैग नि:शुल्क शिविर शुरू किया गया है। इस शिविर का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने यहां पहुंचे लोगों को नि:शुल्क फास्टैग वितरित किए।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि फास्टैग से टोल पर खड़े होने की समस्या से निजात तो मिलेगी ही साथ ही फास्टैग से अपराधी भी पकड़ में आएंगे, क्योंकि कौन सी गाड़ी कहां से गुजरी है इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को मिल सकेगी। उन्होंने ग्रेनो वेस्ट में हुई हत्या व कारलूट का हवाला देते हुए भी कहा कि इस मामले में फास्टैग से बदमाश पुलिस के पकड़ में आ सकते हैं।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि शॉप ओनर सेक्टर-18 एसोसिएशन नोएडा के कहने पर सेक्टर-18 में शहर का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगवाया जाएगा। जिस तरह से कनॉट प्लेस में राष्ट्रीय ध्वज नजर आता है ठीक वैसे ही सेक्टर-18 में भी दिखाई देगा। इस मौके पर शॉप ओनर्स सेक्टर-18 एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन बंसल, महासचिव तरुण चोपड़ा, सचिव मनीष अग्रवाल, आसिम खान, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह, संजय बाली, अल्पेश गर्ग के साथ-साथ सेक्टर-18 के कई दुकानदार मौजूद थे।

यह शिविर 2 दिन चलेगा

यहां से शेयर करें