Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बिसरख में श्मशान घाट का निर्माण जल्द होगा शुरू करीब 10 करोड़ रुपए होंगे खर्च, डेढ़ साल में बनकर होगा तैयार – जय हिन्द जनाब बिसरख में श्मशान घाट का निर्माण जल्द होगा शुरू करीब 10 करोड़ रुपए होंगे खर्च, डेढ़ साल में बनकर होगा तैयार – जय हिन्द जनाब

बिसरख में श्मशान घाट का निर्माण जल्द होगा शुरू करीब 10 करोड़ रुपए होंगे खर्च, डेढ़ साल में बनकर होगा तैयार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख में श्मशान घाट का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। बिसरख सहित ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। यह श्मशान घाट लगभग डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा।

इसे बनाने में करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल तीन की तरफ से इसका निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसमें चारदीवारी के अलावा दाह संस्कार के लिए 40 प्लेटफार्म, मंदिर, 120 गाड़ियों की पार्किंग, प्रार्थना सभा, सीसी रोड, लकड़ी का गोदाम आदि निर्माण कराए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शमशान घाट न होने से यहां के निवासियों को परेशानी हो रही थी। अपने प्रियजनों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए उनको गाजियाबाद, नोएडा सेक्टर- 94 या फिर ग्रेटर नोएडा के साकीपुर जाना पड़ता है। निवासियों ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से मिलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्मशान घाट बनवाने की मांग की थी। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग श्मशान घाट का निर्माण अब शीघ्र शुरू करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी पुलिस ने तीन साइबर अपराधी किए गिरफ्तार

यहां से शेयर करें