Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी पुलिस ने तीन साइबर अपराधी किए गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी पुलिस ने तीन साइबर अपराधी किए गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी पुलिस ने तीन साइबर अपराधी किए गिरफ्तार

Noida News: थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से 1.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वादी द्वारा 16 सितंबर को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर वादी को वीडियो कॉल के जरिए डराकर रकम की ठगी की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी रकम अपने बैंक खातों में जमा कर एटीएम से निकालकर साथी अभियुक्तों के खातों में ट्रांसफर करते थे। इस पर तत्काल संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

पकड़े गए अभियुक्त प्रिंस, अवनीश कुमार और विद्यासागर के खातों में क्रमश: 2 लाख, 72 हजार और 57 हजार रुपए मिले। अन्य आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। साथ ही 17.48 लाख रुपए वादी के खाते में फ्रीज कर रिफंड की कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह के खिलाफ कई राज्यों में आधा दर्जन शिकायतें दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: गुम हुए मोबाइल को पाकर लोगों की लौटी मुस्कान दस राज्यों से बरामद 101 मोबाइल फोन असली मालिकों तक पहुंचे

यहां से शेयर करें