Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुम हुए मोबाइल को पाकर लोगों की लौटी मुस्कान दस राज्यों से बरामद 101 मोबाइल फोन असली मालिकों तक पहुंचे – जय हिन्द जनाब गुम हुए मोबाइल को पाकर लोगों की लौटी मुस्कान दस राज्यों से बरामद 101 मोबाइल फोन असली मालिकों तक पहुंचे – जय हिन्द जनाब

गुम हुए मोबाइल को पाकर लोगों की लौटी मुस्कान दस राज्यों से बरामद 101 मोबाइल फोन असली मालिकों तक पहुंचे

Noida News: लोगों के गुम हुए 101 से अधिक स्मार्टफोन को पुलिस ने असली मालिकों तक पहुंचाकर चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। सर्विलांस सेल और फेज-दो थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दस राज्यों से यह फोन बरामद किए। वीरवार को फेज-दो थाने पहुंचकर गुम हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेंट्रल नोएडा के विभिन्न थानों में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें दर्ज थीं। इन घटनाओं के संबंध में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैक किया और गुरुवार को उनके असली मालिकों को वापस लौटाया।  इन मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए पहले नोएडा के सभी थानों में पिछले कुछ समय में दर्ज फोन चोरी की शिकायतों को खंगाला गया। इसके बाद इन फोन के ईएमआई नंबरों के जरिये इनकी लोकेशन का पता लगाया गया। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव बम विस्फोट मामले में एनआईए समेत 7 आरोपियों पर फिर से जारी किया नोटिस

यहां से शेयर करें