Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Gautam Budh Nagar LokSabha: सपा उम्मीदवार डॉ महेंद्र नगर ने किया नमांकन, ये बने प्रस्तावक Gautam Budh Nagar LokSabha: सपा उम्मीदवार डॉ महेंद्र नगर ने किया नमांकन, ये बने प्रस्तावक

Gautam Budh Nagar LokSabha: सपा उम्मीदवार डॉ महेंद्र नगर ने किया नमांकन, ये बने प्रस्तावक

Gautam Budh Nagar LokSabha:  समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार डॉ महेंद्र नगर ने आज नामांकन कर दिया है। नामांकन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, प्रवक्कता राजकुमार भाटी, के साथ कई अन्य नेता मौजूद रहे। कलेक्टरेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए।

यह भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दावाः एक माह में 1366 फ्लैट खरीदारों को मिला मालिकाना हक

डॉ महेंद्र नागर ने किया जनसंपर्क
वहीं, आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने खुर्जा, जेवर, जहांगीरपुर, सफीपुर, शाहबेरी, आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन काल में जनता के हितों की अनदेखी की गई है। आज गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी परेशान है, लेकिन ये तानाशाह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। भाजपा का जनता की समस्याओं से कोई लेना- देना नहीं है। वह तो केवल अपने राजनैतिक हित के लिए जनता को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली और विकास करने वाली पार्टी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। वहीं डॉ महेंद्र नागर की सुपुत्री डॉ निधि नागर के नेतृत्व में नोएडा विधानसभा में जनसंपर्क किया गया और आगामी लोकसभा चुनाव के सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की गई।

यहां से शेयर करें