Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शहीद चन्द्रभान स्मारक समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शहीद चन्द्रभान स्मारक समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शहीद चन्द्रभान स्मारक समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

meerut news शहीद चन्द्रभान स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने उच्च न्यायायल इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को प्रर्दशनी की अनुमति हेतु प्रत्यावेदन सौंपा। जिस पर उपजिलाधिकारी मवाना ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
शहीद चन्द्रभान स्मारक समिति के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, सचिव गजेन्द्र पाल सिंह चौहान एडवोकेट, कोषाध्यक्ष असलम एडवोकेट, अनिल कुमार त्यागी, राजेन्द्र सिंह चौहान अटौरा, राजेन्द्र प्रसाद जाटव आदि पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मवाना के कार्यालय में उच्च न्यायायल इलाहाबाद के आदेश 22 जुलाई के आदेश के साथ में 111 पृष्ठों के विशाल प्रत्यादवेदन को सौपते हुए शहीद चन्द्रभान स्मारक समिति को शहीद चन्द्रभान प्रदर्शनी की अनुमति देने की मांग की है। जिस पर उपजिलाधिकारी मवाना ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी करके सुनवायी के बाद में निर्णय देने की बात कही है।

 

यहां से शेयर करें