Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ध्यान से बदल रहा है मानसिक स्वास्थ्य का चेहरा: ईशा पटेल ध्यान से बदल रहा है मानसिक स्वास्थ्य का चेहरा: ईशा पटेल

ध्यान से बदल रहा है मानसिक स्वास्थ्य का चेहरा: ईशा पटेल

meerut news आज की भागदौड़ भरी जिÞंदगी में मानसिक तनाव और चिंता आम समस्या बन गई है। ऐसे समय में प्राचीन भारतीय साधना ध्यान एक बार फिर मानसिक शांति और स्वास्थ्य का उपाय बनकर सामने आई है। विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अनुसार, नियमित ध्यान मन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और मानसिक विकारों को दूर करने में सहायक होता है।
सीसीएसयू के योग विभाग में कार्यरत योग प्रशिक्षिका ईशा पटेल ने बताया कि विभाग में रोजाना ध्यान का अभ्यास कराया जाता है जिसमें दर्जनों की तादात में लोग आकर अपने जीवन को आनंदित व ऊजार्वान बना रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी यह मुहिम न केवल विद्यार्थियों के लिये बल्कि बाहरी लोगों के लिये वरदान साबित हो रही है। हाल ही में प्रकाशित एक शोध में यह पाया गया कि ध्यान करने वाले लोगों में तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) का स्तर कम होता है, साथ ही उनकी एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन भी बेहतर रहता है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि, “ध्यान न केवल चिंता और अवसाद को कम करता है, बल्कि व्यक्ति की आत्म-जागरूकता और आत्म-संयम को भी बढ़ाता है।” ईशा पटेल ने बताया कि दिन में केवल 10 से 15 मिनट का ध्यान अभ्यास भी मन को स्थिर, शांत और सकारात्मक बना सकता है। इसके लिये सीसीएसयू विव में रोजाना आयोजित होने वाले ध्यान शिविर में कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है।

meerut news

यहां से शेयर करें