Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
खेल मंत्री ने किया मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी निर्माण खेल मंत्री ने किया मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी निर्माण

खेल मंत्री ने किया मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी निर्माण कार्य का निरीक्षण

meerut news  उत्तर प्रदेश के खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और खेल विभाग के सचिव सुहास एलवाई ने निमार्णाधीन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कार्यस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अवस्थापना भवनों के कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
परियोजना की शुरूआत 13 फरवरी 2024 को हुई थी, जिसे 14 अगस्त 2025 तक पूरा किया जाना है। सीएमआईएस पोर्टल के अनुसार अब तक परियोजना की भौतिक प्रगति 68.03% और लक्ष्य प्रगति 84.32% है। ?247.13 करोड़ की पहली किस्त में से अब तक ?175.50 करोड़ (लगभग 71%) खर्च किए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और डबल शिफ्ट में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आईआईटी रुड़की से नियमित थर्ड पार्टी निरीक्षण सुनिश्चित कराने को कहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी, विश्वविद्यालय के कुलपति, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

meerut news

 

यहां से शेयर करें