Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

meerut news पूर्व सैनिकों, शहीद एवं दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार मेरठ में जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मेरठ डॉ. वी.के. सिंह द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह ने की।
बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े लम्बित मामलों पर चर्चा की गई। विशेषकर जमीन विवाद और शस्त्र लाइसेंस संबंधी मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्रमुख मामलों में भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस प्रकरण, भूतपूर्व सैनिक रेशबीर सिंह का भूमि विवाद, कर्नल आर.एस. सिरोही का पड़ोसी से विवाद, भूतपूर्व सैनिक अनीत कुमार के खेत से संबंधित अवैध खनन का लम्बित मामला सुलझाने की बात कही गई है।
सभी प्रकरणों को निश्चित समय-सीमा में निस्तारित करने का आदेश दिया गया। बैठक में जी.ओ.सी. सब एरिया से कैप्टन एस.बी. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा नामित नमिना शुक्ला भी उपस्थित रहे। सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ से प्राप्त शिकायतों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर आॅनरी लेफ्टिनेंट सुखवीर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना के पोतों के लिए समुद्री मार्ग प्रशस्त कर देश की सुरक्षा में अहम योगदान दिया था। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) राकेश शुक्ला (अ.प्रा.) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

meerut news

यहां से शेयर करें