Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कौशल विकास से होता है पारिवारिक और सामाजिक उत्थान: डा. आवेश कौशल विकास से होता है पारिवारिक और सामाजिक उत्थान: डा. आवेश

कौशल विकास से होता है पारिवारिक और सामाजिक उत्थान: डा. आवेश

meerut news  शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा एनसीसी पूर्व कैडेटस के साथ एसएससीडी की गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन प्रो. लता कुमार के संयोजन में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका विषय था ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम: कौशल से समृद्धि और रोजगार’।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर-वाणिज्य डा. आवेश कुमार उपस्थित रहे। एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रोफेसर लता कुमार ने अपने उद्बोधन में एनसीसी कैडेट को प्रधानमंत्री द्वारा जारी इंटर्नशिप स्कीम से पुरातन कैडेट्स और दूसरे युवाओं को जोड़ने का प्रयास करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी युवाओं को अपने आप को किसी न किसी कौशल से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। मुख्य वक्ता डा. आवेश कुमार ने सर्वप्रथम कैडेट्स को कौशल विकास की जानकारी देते हुए बताया कि किसी न किसी उद्यम या व्यवसाय में कुशलता या विशेषज्ञता प्राप्त करना कौशल विकास है। कौशल विकास से केवल व्यक्तिगत ही नहीं, पारिवारिक और सामाजिक उत्थान भी होता है। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने एनसीसी इकाई को आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार तथा पुरातन कैडेट मीनू ने किया। सेमिनार में 25 कैडेट और 04 पुरातन कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

meerut news

यहां से शेयर करें