Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: सेक्टर 82 आरडब्लूए ने लगाया निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर – जय हिन्द जनाब Greater Noida News: सेक्टर 82 आरडब्लूए ने लगाया निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर – जय हिन्द जनाब

Greater Noida News: सेक्टर 82 आरडब्लूए ने लगाया निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

Greater Noida News : ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में आरडब्ल्यूए द्वारा  नेक्सिस हॉस्पिटल के सहयोग से  स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।  शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई। जनरल सर्जन डॉ श्रेया, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ जैनाब, फिजिशियन डॉ विशाल ने लोगों की जांच की और उन्हें परामर्श दिया।  इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपनी जांच कराई।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि संयमित दिनचर्या और नियमित अंतराल पर जांच से हम गंभीर रोगों से बच सकते हैं। अनियमित जीवन शैली, फास्ट फूड की अधिकता ,भागदौड़ की जिंदगी में स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देना हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है इसके लिए सजग रहना जरूरी है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, गोरे लाल, सुभाष शर्मा, सर्वेश तिवारी, जगपाल यादव, किशोर कपूर, गुड्डू चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

AADHAR UPDATE: अब नही देनी होगी आधार की काॅपी, मोबाइल एप के जरिए होगा ये काम

यहां से शेयर करें