Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा स्टेडियम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, डीएम ने स्वस्थ रहने का दिया संदेश, बोले ‘योग भारत की प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा’ योग जागरूकता की निकाली गई पदयात्रा जिलाधिकारी ने योग को जीवन का अंग बनाने का आह्वान किया – जय हिन्द जनाब नोएडा स्टेडियम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, डीएम ने स्वस्थ रहने का दिया संदेश, बोले ‘योग भारत की प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा’ योग जागरूकता की निकाली गई पदयात्रा जिलाधिकारी ने योग को जीवन का अंग बनाने का आह्वान किया – जय हिन्द जनाब

नोएडा स्टेडियम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, डीएम ने स्वस्थ रहने का दिया संदेश, बोले ‘योग भारत की प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा’ योग जागरूकता की निकाली गई पदयात्रा जिलाधिकारी ने योग को जीवन का अंग बनाने का आह्वान किया

Noida News : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जनपद में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 ए में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने योग सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, विभिन्न योग संस्थाओं और जनसामान्य ने बड़ी संख्या में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया और संवाद के माध्यम से योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए योग जागरूकता पदयात्रा भी आयोजित की गई।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि योग दिवस की थीम ह्लएक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगह्व न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि मानवता, पर्यावरण और वैश्विक कल्याण की एकता को भी दशार्ती है।
आगामी कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने बताया कि योग सप्ताह के अंतर्गत अगले एक सप्ताह तक जनपद के विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित होंगे और 21 जून को मुख्य कार्यक्रम नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार केम ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में आर्ट आॅफ लिविंग समेत विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के सहयोग से लगभग 250 लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान आरोग्य इंडिया वैलनेस सेंटर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और योग पर आधारित बुकलेट का वितरण भी किया गया।
उन्होंने बताया कि 16 जून को प्रात: 6 से 8 बजे तक मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा और विभिन्न स्कूल/महाविद्यालयों में योग सत्र होंगे। प्रात: 8 से 12 बजे तक पोस्टर, आशु भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
आयुष विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लें और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Noida News : आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-30 के सरकारी अस्पताल में चलाया सफाई अभियान

यहां से शेयर करें