Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News : आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-30 के सरकारी अस्पताल में चलाया सफाई अभियान – जय हिन्द जनाब Noida News : आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-30 के सरकारी अस्पताल में चलाया सफाई अभियान – जय हिन्द जनाब

Noida News : आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-30 के सरकारी अस्पताल में चलाया सफाई अभियान

Noida News : आम आदमी पार्टी नोएडा ने रविवार को सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान (सरकारी अस्पताल) में रचनात्मक सफाई अभियान चलाया। यह अभियान प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशन में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले रचनात्मक अभियानों की श्रृंखला का हिस्सा रहा।
इस जनसेवा आधारित अभियान का नेतृत्व गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष राकेश अवाना ने किया। अभियान में जिला कमेटी, युवा प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा कि आज का युवा सिर्फ नारों से नहीं, कर्मों से बदलाव लाना चाहता है। यह सफाई अभियान युवा शक्ति की सकारात्मक दिशा का प्रतीक है। किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा कि किसान समाज की रीढ़ हैं और आम आदमी पार्टी का हर किसान कार्यकर्ता सेवा और स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता मानता है। इस अभियान को अस्पताल प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटी, जिला सचिव प्रवीण धीमान, कार्यकारिणी सदस्य सतीश गौतम, ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष जतन भाटी, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, पवन अवाना, तरुण चौहान, सुरेन्द्र शाह, सिकंदर ठाकुर, हरीश अवाना, मोहित चौधरी, राजकुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Noida News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन वृक्षारोपण से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यहां से शेयर करें