Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा नेत्रहीन कन्या की शादी संपन्न  परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा नेत्रहीन कन्या की शादी संपन्न 

परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा नेत्रहीन कन्या की शादी संपन्न 

ghaziabad news   संजय नगर स्थित शुभम बैंक्विट हॉल में परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा एक नेत्रहीन कन्या की शादी धूमधाम से आयोजित की गई। इस विवाह समारोह में ट्रस्ट के चेयरमैन वी. के. अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मति काजल, पुत्री राजवती और रामवीर, निवासी मुरादनगर का विवाह चिरंजीवी प्रमोद कुमार, पुत्री सुहानी देवी और   जयपाल, निवासी खेकड़ा बागपत के साथ सम्पन्न हुआ। शादी में नवदंपति को दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे बर्तन, कुलर, डबल बेड, पंखा, सिलाई मशीन, अलमारी, पायल, बिछुए और श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। साथ ही बारातियों को समय अनुसार भोजन प्रसाद कराया गया और नवविवाहित जोड़े के सात फेरे पाणीग्रहण संस्कार के साथ संपन्न कराए गए।इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बी. के. शर्मा हनुमान ने कहा कि ट्रस्ट का यह प्रयास समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर ट्रस्ट ने पात्र कन्याओं की शादी बड़े धूमधाम से कराई है, जिससे न केवल गरीब परिवारों को मदद मिलती है, बल्कि समाज में भी यह एक नेक कार्य के रूप में देखा जाता है।समारोह में डॉ. नीरज गर्ग, अनिल स्वामी, श्यामसुंदर गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, नीलकमल फर्नीचर, एस. के. अग्रवाल एडवोकेट, प्रदीप गुप्ता, हेमंत कंसल, राकेश चंद्र अग्रवाल, सुदेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, नीरज शर्मा, डी. के. मित्तल, अखिलेश अग्रवाल, कपिल जैन, राकेश मित्तल, राम गुप्ता, स्नेह लता, उमेश नगर पार्षद, सुरेंद्र पाल त्यागी, तरुण चितकारा, वीरेंद्र सारस्वत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

यहां से शेयर करें