Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मोरटी और अटोर में 26 बीघा में फैली अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर मोरटी और अटोर में 26 बीघा में फैली अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मोरटी और अटोर में 26 बीघा में फैली अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Ghaziabad news   जीडीए प्रवर्तन टीम ने मोरटी और अटोर गांव के पास लगभग 26 बीघा क्षेत्रफल में फैली दो अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व जीडीए प्रवर्तन जोन-1 के प्रभारी एवं ओएसडी राजीव रत्न सिंह ने किया।
निरीक्षण और संचालन के दौरान देखा गया कि नई हरनंदीपुरम योजना से सटी अटोर की लगभग 14 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों में सड़कें और भूखंडों की बाउंड्रीवाल बनाई गई थीं। खेती की भूमि पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर कमरे और सड़कों का निर्माण किया गया था।
जीडीए टीम ने बुलडोजर से सभी निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कॉलोनाइजर और कुछ निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन जीडीए पुलिस बल ने उन्हें नियंत्रित करते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी ने भी अवैध कॉलोनी में भूखंड काटने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने कहा कि यह कार्रवाई केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ही नहीं, बल्कि गाजियाबाद के नागरिकों के हित में की जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कॉलोनियों और निमार्णों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहे और किसी भी क्षेत्र में प्रशासनिक उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि शहर में योजनाबद्ध और सुव्यवस्थित आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएं।
गाजिÞयाबाद विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता रुद्रेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और सभी अवैध निर्माणों और कॉलोनियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें