Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
किसान दिवस में लापरवाही न बरतें अधिकारी :दीपक मीणा  किसान दिवस में लापरवाही न बरतें अधिकारी :दीपक मीणा 

किसान दिवस में लापरवाही न बरतें अधिकारी :दीपक मीणा 

जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
ghaziabad news  जिलाधिकारी दीपक मीणा ने  किसानों की शिकायतों के निस्तारण के कुछ लंबित मामलों के लिए  शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ आगामी किसान दिवस को लेकर मुख्य निर्देश  दिए है। उन्होंने कहा कि  किसान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का विवरण अंकित करने हेतु एक रजिस्टर बनाया जाए। कृषि एवं सहायक विभागों के अधिकारी प्रत्येक किसान दिवस में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे। किसान दिवस के पहले 30 मिनट में दो विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अगले किसान दिवस में सिंचाई और पशुपालन विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे।जनपदीय अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देने हेतु पंपलेट,लीफलेट आदि का वितरण करेंगे। अधिशासी अभियंता सिंचाई (नहर) आगामी किसान दिवस से पूर्व संबंधित किसानों को सिंचाई हेतु रोस्टर उपलब्ध कराएंगे।खतौनी में अंश निर्धारण हेतु प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए समस्त तहसीलदार किसान दिवस में उपस्थित रहेंगे। अधिशासी अभियंता सिंचाई (नहर) गाजियाबाद से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए गए कि किसान से संपर्क देरी से तथा आख्या देरी से उपलब्ध कराए जाने का कारण स्पष्ट करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी  किसान दिवस को  समयबद्ध तरीके से और गुणवत्तापूर्ण आयोजित किया  जाए।कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें